ताज एंबेसडर होटल में डॉक्टर के 24 साल के बेटे ने की खुदकुशी
नई दिल्ली .तुगलक रोड इलाके में ताज एंबेसडर होटल के रूम से एक युवक का शव बरामद किया गया। इस रूम से नींद की गोलियां और शराब की बोतल भी मिलीं। मृतक की पहचान करण चंद्रा (24) के तौर पर हुई। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस घटना को सुसाइड बताया है, क्यों वह अपने परिजनों से अक्सर आत्महत्या करने की बात कहता था। कमरे से एक नोट भी मिला, जिसमें उसने लिखा था, इन द एंड, इट डज नॉट इवन मैटर। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। करण महंगी पेंटिंग खरीदने बेचने का धंधा करता था।
पुलिस ने बताया करण चंद्रा ने 19 जनवरी को इस होटल में चेकइन किया था। उसके पिता मालवीय नगर में एक नामी मनोचिकित्सक हैं। शुक्रवार को होटल स्टाफ ने कमरे से अंदर आई बदबू के बाद पुलिस को बुलाया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। रूम अंदर से बंद था। पुलिस की जांच में पता चला करण ने रूम लेते समय होटल से ऐसा कमरा मांगा था, जिसमें रोशनी कम हो। जिसके बाद उसे तीसरी मंजिल पर रूम नंबर 310 दिया गया।
करण चंद्रा ने पांच दिन पहले होटल में आते ही कमरा नंबर 310 के बाहर लगा दिया था ‘डू नॉट डिस्टर्ब' का टैग
करण के पिता महेश का पत्नी से करीब एक साल पहले विवाद हुआ था जिसके बाद से वह करण के साथ अलग रहने लगे थे। जबकि उनकी पत्नी और दो बेटियां मां के साथ साकेत में रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा वह अक्सर परिजनों से आत्महत्या कर लेने की बात कहता था। वह होटल का प्लैटनियम ग्रुप का सदस्य भी है। शुक्रवार को होटल स्टाफ ने करण को कई कार कॉल किया। लेकिन फोन पिक नहीं हुआ। होटल स्टाफ यह जानने की कोशिश कर रहा था कि आखिर वह इस रूम में कितने दिन ओर रुकेगा। कुछ संदेह होने पर होटल स्टाफ ने रूम नहीं खोलने पर चॉबी की मदद से उसे खोला था, जहां वह अचेत हालत में पड़ा मिला। करण ने बताया था कि वह एक विदेशी कंपनी से जुड़कर काम कर रहा है। आशंका है कि दो से तीन दिन पहले ही उसने जान दे दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच में उसके परिवारिक वजह से परेशान होने की बात कही है।
बॉडी पर किसी प्रकार चोट के कोई निशान नहीं
करण ने होटल स्टाफ को बताया था उसे कोई डिस्टर्ब न करे। बकायदा, इसके लिए उसने रूम के बाहर डू नॉट डिस्टर्ब का बोर्ड भी लगा दिया। पुलिस को इस मामले की सूचना शुक्रवार दिन में करीब पौने चार बजे मिली थी। उसके पास शराब की बोतलें व नींद की गोलियां पड़ी थीं। ऐसा माना जा रहा है ज्यादा गोलियां खाने या फिर शराब का सेवन करने से उसकी जान गई। पुलिस ने मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए उसके बिसरे को सुरक्षित रखवाया है। पुलिस का कहना है उसकी बॉडी पर किसी प्रकार चोट के कोई निशान नहीं है।
विसरा रिपोर्ट में साफ हो पाएगी मौत की वजह: एसीपी
एसीपी प्रतिभा ने कहा, "रिपोर्ट के बाद ही कुछ ठोस निकल कर सामने आएगा। होटल के कमरे में शराब मिली है। शराब का सेवन किया था या नहीं और कितनी मात्रा में किया गया था? यह भी विसरा रिपोर्ट में ही साफ हो पाएगा। यह मामला सुसाइड का ही है या कुछ और भी हो सकता है?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RsmoUB
Comments
Post a Comment