जरूरतमंदों की मदद करने पर टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पुलिस की सराहना की, लोगों से भी लॉकडाउन का पालन करने को कहा

नई दिल्ली.लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस लोगों की खूब मदद कर रही है। चाहे लोगों को खाना खिलाना हो या उनके घर सामान पहुंचाना, पुलिस सब काम में आगे है। दिल्ली पुलिस के सेवाभाव परराष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत को स्वर्ण पदक दिला चुकीं इंटरनेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो जारी कर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा
अपनी वीडियो में मनिका ने लोगों से लॉकडाउन का पूरा पालन करने और संक्रमण से बचे रहने को कहा। मनिका के वीडियो जारी होने के बाद आईपीएस एसोसिएशन ने उनका धन्यवाद देते हुए लॉकडाउन में लोगों से घरों में रहने की अपील की। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव लगातार पुलिस को सजग रहने के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देगी। दिल्ली पुलिस गश्त के साथ ही राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में खाना और जरूरत का सामान मुहैया करा रही है। बीमार लोगों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी पुलिस पीछे नहीं है। कभी पुलिस के पास जाने से घबराने वाले लोग कंट्रोल रूम 112 को कॉल कर मदद मांग रहे हैं। कॉल के कुछ मिनट में ही पुलिस मदद भी पहुंचा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Player Manika Batra encouraged the police to help the needy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUfKG7

Comments