पुलिसकर्मियों ने योगा सेशन में 4 से 6 किलो तक घटाया वजन

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर से दिल्ली पुलिस के लगभग 800 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसी के मद्देनज़र हर जिले में योग क्लास करवाई जा रहा है। द्वारका जिला पुलिस ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए 2 सप्ताह का योगा सेशन आयोजित किया था, जो शनिवार शाम समाप्त हो गया। द्वारका जिला पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट से पता चला है की कुछ पुलिसकर्मियों की जहां 4 से 6 किलो तक वजन घटाया है।

वहीं अन्य पुलिसकर्मियों ने भी 2 किलो तक वजन को कम करने में कामयाबी पाई है। इसके साथ ब्लड प्रेशर, पीठ दर्द और आर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्या से भी छुटकारा मिला है। इसके अलावा 12 पुलिस अधिकारियों ने अपने हाई ब्लड प्रेशर और 8 पुलिस अधिकारियों ने अपने लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लिया है। वही 16 पुलिस अधिकारियों ने भी इस योगा सेशन की मदद से अपने पीठ दर्द से निजात पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CsGc5p

Comments