बंगाल से दिल्ली आई महिला को पति लॉकडाउन में छोड़कर फरार

नाबालिग उम्र में बंगाल से अपने हसीन सपनों को साकार करने के लिए एक युवती प्रेमी के साथ दिल्ली चली आई थी। यहां आकर उसे लगा कि उसके सपने उसका पति पूरा जरूर करेगा, जो उसने देखें हैं। लेकिन उसे नहीं पात था कि समय के साथ उसका बच्चा गर्भ में मार दिया जाएगा और उसका पति उसको लॉकडाउन में अकेला छोड़कर चला जायेगा। फिर वह भूखी प्यासी अकेली किराए के मकान में रह जायेगी। अब उसकी मदद के लिए दिल्ली पुलिस आगे आई और उसके सास ससुर को उसे रखने के लिए बोला।

पीड़ित महिला उधम सिंह पार्क, वजीरपुर एरिया अशोक विहार इलाके में किराए के मकान में अब अकेली रह रही है। मूलरूप से हावड़ा बंगाल की रहने वाली महिला करीब ढाई साल पहले दिल्ली दिल मे सपने लेकर आई थी। मध्य प्रदेश के सेजल से प्रेम विवाह किया था। सेजल कोठियों में काम करता था, जिसका साथ महिला भी देती थी। दोनों की जिंदगी आराम से किराए के मकान में कट रही थी। वे मकान मालिक को 3 हज़ार रुपए किराया देते थे। महिला ने बताया कि पिछले साल वह गर्भवती हुई, लेकिन उसके परिवार ने उसका बच्चा दवाई पिलाकर गिरवा दिया। जिसके बाद उसके पेट मे गांठ पड़ गई थी। डॉक्टर बोल रहे हैं कि उपचार नहीं करवाया तो कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है। उसके पेट मे दर्द रहने के कारण वह काम भी नहीं कर सकती है।

चार महीने से नहीं दिया किराया, फोन भी बंद

लॉकडाउन के बीच पति सेजल बिना बता कही चला गया है। उसका फ़ोन भी बंद है। 4 महीने से किराया भी नहीं दिया है। मकान मालिक भी किराया मांगता है। सास से बोला तो उसने भी धक्के देकर निकाल दिया। पुलिस चौकी में कई बार आपबीती पुलिस वालों को सुनाई थी। लेकिन उसकी किसी ने सुनवाई नहीं की। गुरुवार को एरिया के एसीपी ने महिला और उसके सास ससुर को बुलाकर उसकी देखभाल करने के लिए बोला और उसे उसके घर भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gyIRKh

Comments