डेटिंग साइट पर खुद को डॉक्टर बता महिलाओं को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

महशूर डेटिंग एप टिंडर, बमबल आदि पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से ठगी करने वाला जालसाज और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आनंद कुमार (31) व प्रियम यादव (26) के तौर पर हुई। दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी आनंद डॉक्टर रोहित गुजराल बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। उनसे अलग-अलग बहाने बनाकर बैंक अकाउंट में रकम मंगवा लेता था। इसके निशाने पर हाई प्रोफाइल महिलाएं जिनमें डॉक्टर, बैंक प्रोफेशन से जुड़ी महिलाएं होती थीं।

अपनी बातों के जाल में फंसाकर वह महिलाओं के निजी फोटो और वीडियो भी अपने पास मंगवा लेता था। आरोपी आनंद बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह से प्रेरित होकर इस तरह का काम कर रहा था। महिलाओं के सामने खुद को वह ऑर्थोपेडिक सर्जन बताता था। पुलिस ने बताया इस मामले को लेकर एक पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत दर्ज करायी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gCCHZK

Comments