24 घंटे में 33 पेशेंट मिले पॉजिटिव 12 पुलिसकर्मी भी हुए संक्रमित

गुड़गांव में 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक 33 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे बड़ा खतरा ये है कि इनमें 12 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जबकि इससे पहले भी चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना यौद्धा की बात करें तो अब तक 16 पुलिस कर्मी व 23 नर्स व डाक्टर कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं। वहीं पॉजिटिव केसों की कुल संख्या बढ़कर 317 हो गई है। इनमें से 260 पॉजिटिस केस मई महीने के 26 दिनों में ही मिले हैं।
जबकि मार्च व अप्रैल महीने में गुड़गांव में कुल 57 पॉजिटिव पाए गए थे। गुड़गांव में कोरोना वायरस के पेशंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मार्च व अप्रैल में जहां गुड़गांव में डेढ़ महीने के दौरान मात्र 57 केस पॉजिटिव पाए गए थे।
लॉकडाउन का चौथा चरण में कुल 106 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं
मई महीने के 26 दिन में ही 248 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। यही नहीं मई महीने के पहले दस दिन में 85, अगले दस दिन में 84 पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन 20 मई के बाद छह दिन में 91 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ऐसे में लॉकडाउन 4.0 के दौरान मिली छूट के बाद अब खतरा बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू हुआ था, जिसके बाद कुल 106 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा अभी तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दो कोरोना पेशंट की मौत हो चुकी है।
दिल्ली बॉर्डर व डूंडाहेड़ा के आसपास तैनात पुलिस कर्मी हुए संक्रमित
गुड़गांव में अब तक 16 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें सेक्टर-18 थाना, उद्योग विहार थाना के पुलिस कर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि कंटेनमेंट जोन डूंडाहेड़ा, डीएलएफ व उद्योग विहार थाना के आसपास के पुलिस कर्मी अधिक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एसीपी उद्योग विहार ब्रह्म पोसवाल ने बताया कि अब उन्हें भी कोरोना टेस्ट कराना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अरोग्य सेतू ऐप पिछले दो दिन से ओरेंज अलर्ट दे रहा है। ऐसे में उन्हें जांच करवानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. कोरोना वारियर्स के तौर पर तैनात पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XxHiUf

Comments