सड़क पर टॉयलेट के लिए न रुकें, वरना बन जाएगें बदमाशों का निशाना

पुल प्रहलादपुर इलाके में एक युवक की हत्या के इलाज में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा गया है। हत्या की वारदात लूट के पीछे हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सात सौ रुपए और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुजुमल और इंसान अली के तौर पर हुई। ये ओखला मोड़ और तुगलकाबाद के रहने वाले हैं।

डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने बताया 23 मई की रात पुलिस को एम्स से सूचना मिली थी। बताया गया जैतपुर इलाके का रहने वाला दिनेश शर्मा को यहां भर्ती कराया है। वह पुल प्रहलादपुर एरिया में झगड़े के समय जख्मी हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक स्कूटी मिली। जांच में पता चला दिनेश शर्मा सिक्‍योरिटी गार्ड का काम करता है।

वह घटना के समय बदरपुर से मालवीय नगर जा रहा था। घायल ने अगले दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिस कारण पुलिस ने हत्या की कोशिश मामले को हत्या में बदल दिया। इंस्पेक्टर अशोक गिरी की टीम ने जांच के दौरान वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी जुटायी।

इसके बाद पुलिस ने मुखबीर की निशानदेही पर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि ये लोग जो सड़क किनारे टॉयलेट करने के लिए रुकता था, उसी को लूटपाट करने के लिए टारगेट करते थे। कोई विरोध करता तो चाकू मारने से भी पीछे नहीं हटते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3enLqNw

Comments