शाम को मौसम सुहाना हुआ, एक दिन पहले ही प्री मानसून एक्टिविटी शुरू

नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शाम को हवाओं का रूख बदलने से मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हुई गिरावट से गुरुवार का मौसम सुहाना हो गया। शाम को भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत का सांस लिया। आज राजधानी में दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने लगी, जिसमें नमी भी है, इसके वजह से आज रात में बारिश की संभावना भी बढ़ गई है और प्री मॉनसून एक्टिविटी एक दिन पहले ही शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलेगी और उसके बाद बारिश होगी। पर मौसम बदलने के कारण आज से ही प्री मॉनसून एक्टिविटी शुरू हो गई है जिसके कारण आज शाम से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज गुरुवार तक दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति थी। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के चलते आज तेज हवाएं चलेंगी और बादलों की गतिविधियां भी बढ़ेंगी, इस कारण से तापमान नीचे जाएगा तो गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब हीट वेव जैसी कंडीशन नहीं रहेगी।

मौसम विभाग ने 30-31 मई को बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग का माने तो जून के पहले हफ्ते तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी और गर्मी से राहत मिलती रहेगी। बीते बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। पालम इलाके में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री तक पहुंचा। इससे पहले भी तापमान ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को मौसम ने करवट बदली और तापमान का पारा नीचे आ जाने से शाम को मौसम सुहाना हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yIoYPZ

Comments