समाजसेवी प्रकाश ने पलायन करने वाले लोगों को भोजन की मदद की

फरीदाबाद| सेक्टर 65 फरीदाबाद के रहने वाले समाजसेवी प्रकाश भारद्वाज कोरोना जैसी महामारी मैं लोगों की हर संभव मदद कर रहे है। अभी तक प्रकाश भारद्वाज जरूरतमंद परिवारो तक मार्च से लेकर अब तक लगभग 450 राशन की किट पहुचा चुके है। और प्रशासन से अनुमति लेकर अपने और अपनी टीम के सहयोग से रोजाना लगभग 400 प्रवासी लोगों के लिऐ के लिऐ भोजन तेयार करके लोगों तक पहुंचाते आ रहे है। पेशे से इंजिनियर प्रकाश भारद्वाज मैं समाज सेवा करने का जनून है।

उन्होंने कहा कि जो लोग पैदल जा रहे है। सभी अपने भाई बहन है। इनकी मदद करना हमारा फर्ज है। उनका कहना है हम सब मानवता का फर्ज निभा रहे है। प्रकाश भारद्वाज इंसानो के साथ साथ वन्य जीवों की भी भरपूर सेवा कर रहे है। वो वन्यजीवों के लिऐ भी खान पहुचा रहे है। इस नेक कार्य के लिऐ वो अपने ऑफिस के व अपने सोसाइटी के लोगों का धन्यवाद करते है। जिनका सहयोग बना रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZOXZgL

Comments