आईजीआई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ाने शुरू होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
लाकडाउन के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पर 25 मई से घरेलू उड़ाने शुरू होने के बाद एयरपोर्ट के डिपार्चर और अराइवल एरिया पर यात्रियों का एक बार फिर से आना जाना शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के अंदर सीआईएसएफ और बाहर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में सुरक्षा अधिकारी तैनात है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।
दिल्ली पुलिस के जवान पहले की तरह ही कियोस्कों पर मास्क और फेस शील्ड पहने यात्रियों को समझाते हुए नजर आ रहे है। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए यात्रियों को जागरूक कर रही है। डीसीपी एयरपोर्ट राजीव रंजन का कहना है कि दिल्ली पुलिस एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात है। उन्होंंने बताया कि दिल्ली पुलिस के जवान एयरपोर्ट अथॉरिटी की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर यात्रियों की चेकिंग और स्क्रीनिंग में भी सहयोग कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yAFPnL
Comments
Post a Comment