सेंट्रल जिला प्रशासन ने दिया सर्वे करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण

कोरोना से बुजुर्गों को बचाने के दिल्ली सरकार के सर्वे अभियान में काम करने वाले कर्मचारियों को सेंट्रल दिल्ली जिला प्रशासन ने बुलाकर सुरक्षा उपकरण देना शुरू कर दिया। इसमें फेस शिल्ड, एक व्यक्ति को 10 जोड़ी गल्वस, 10-12 मॉस्क, 100 एमएल के सेनिटाइजर की बॉटल उपलब्ध कराई। इससे पहले सिर्फ थ्री लेयर सर्जिकल मास्क दिया जा रहा था। इस मामले मे भास्कर ने 24 मई के अंक में “हॉट स्पॉट जोन में बिना सुरक्षा उपकरण बुजुर्गों का सर्वे करने का दबाव” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और कर्मचारियों को बुलाकर मंगलवार से किट उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। बता दें सेंट्रल दिल्ली के हॉट स्पॉट जोन में शामिल इलाकों में नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चैकर (डीबीजी) कर्मचारियों से बुजुर्गों की जानकारी जुटाने घर-घर सर्वे कराने का काम शुरू कर रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को सिर्फ मास्क दिए जा रहे है। इस मामले में डीसीबी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सभी कर्मचारियों को अलग-अलग दिन बुलाकर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सेंट्रल दिल्ली में बुजुर्गों के सर्वे में उनके नाम, पता, कोई दूसरी बीमारी, अस्था/डायबटीज/बीपी समेत कोरोना के लक्षण के संबंध में जानकारी जुटाना है। यदि किसी बुजुर्ग में कोरोना के लक्षण की जानकारी मिलती है तो संबंधित जिला के सर्विलांस अधिकारी को तुरंत जानकारी देनी है ताकि बुजुर्ग का जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AfDqPy

Comments