सैंपलिंग बढ़ी नहीं फिर भी 3 दिन से 50% सैंपल मिल रहे पॉजिटिव, प्रदेश के मुकाबले 34% केस गुड़गांव में

गुड़गांव में औसतन सैंपलिंग 250 से 300 के बीच हो रही है। लेकिन पॉजिटिव केस मिलने का औसत बढ़ गया है। पिछले ढाई महीने में 14500 से अधिक सैंपलिंग की गई है, लेकिन जहां 30 अप्रैल तक गुड़गांव में कुल सैंपलिंग के एक फीसदी ही पॉजिटिव केस मिल रहे थे। वहीं 25 मई तक 2.5 फीसदी रेश्यो हो गया और पिछले पांच दिन में सैंपलिंग 250 से 300 के बीच ही हो रही है, लेकिन पॉजिटिव केस मिलने का औसत 50 फीसदी तक पहुंच गया है। गुड़गांव में गत 30 मई को 309 सैंपल लिए गए और पॉजिटिव केस 157 मिले। इसी तरह 30 मई को सेम्पल रिपोर्ट के लिए 159 शेष थे, लेकिन रविवार सुबह के बुलेटिन में कुल पॉजिटिव केस 82 मिले।
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ी छह दिन में मिले 475 पॉजिटिव केस
गुड़गांव में मई महीने में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ी है, लेकिन 20 मई तक केवल 169 केस आए थे, लेकिन 11 दिन में 533 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 15 मार्च से 30 अप्रैल तक मात्र 57 पॉजिटिव केस मिले थे। जबकि 28 मई तक कुल 12900 सैंपल लिए गए, जिनमें से अब तक 367 पॉजिटिव केस मिले। जहां 15 मई तक कुल लिए गए सैंपल में से 1.9 फीसदी पॉजिटिव मिल रहे थे, वहीं अब कुल सैंपल में से 50 फीसदी पॉजिटिव मिलने लगे हैं। जिससे गुड़गांव में खतरा तेजी से बढ़ गया है।

सैंपलिंग औसत नहीं बढ़ा, फिर भी पॉजिटिव केस का रेश्यो बढ़ा
गुड़गांव में सैंपलिंग का औसतन शुरू से ही 200 से 300 रोजाना ही चल रहा है। लेकिन अब पॉजिटिव केस का औसत बढ़ गया है। पिछले 15 दिन की औसत की बात करें तो 9281 सेम्पल लिए गए थे, जिनमें से मात्र 179 पॉजिटिव केस मिले थे। जबकि 15 दिन में 4133 सेम्पल लिए गए जिनमें से 580 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। ऐसे में साफ कि पॉजिटिव सेम्पल को रेश्यसे 1.9 फीसदी से बढ़कर करीब 17 फीसदी तक पहुंच गया है।
रविवार को कुल काेरोना पॉजिटिव केस 97 मिले
गुड़गांव में जहां सुबह के बुलेटिन में 82 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं रविवार की शाम को 15 नए केस मिलने के साथ ही कुल पॉजिटिव की संख्या 97 हो गई। हालांकि पिछले तीन दिन में यह सबसे कम हैं, लेकिन अब कुल केस की संख्या गुड़गांव में 774 हो गई है। वहीं इनमें से 60 पेशंट के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें दो रोडवेज के ड्राइवर कंडेक्टर भी शामिल हैं।

प्रदेश में कुल 2041 केस, अकेले गुड़गांव में 759 केस

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या रविवार सुबह तक 2041 के पार पहुंच गई, लेकिन इसमें सबसे अधिक केस गुड़गांव में है। गुड़गांव में कुल केस के 34 फीसदी केस हैं। गुड़गांव में रविवार सुबह तक मिले 82 केस को जोड़कर 759 पॉजिटिव केस हो गए। जबकि फरीदाबाद में 345 व सोनीपत में 99 केस पॉजिटिव मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sampling has not increased, yet 50% samples are getting positive from 3 days, 34% of cases in Gurgaon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36MeBY1

Comments