कुख्यात अपराधी नासिर के दो करीबियों को गोलियों से भूना, तीसरा जान बचाकर भागा

नार्थ ईस्ट दिल्ली में डेढ़ घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। ये तीनों घटनाएं जाफराबाद, न्यू उस्मानपुर और भजनपुरा इलाके में हुई। बृहस्पतिवार शाम जाफराबाद इलाके में बाइक सवार बदमाशों एक युवक पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। सिर में गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मौके से जान बचाकर वहां से भाग निकला। बदमाश उसके पीछे लग गए।


आखिरकार, कुछ ही देर बाद इस युवक को बदमाशों ने न्यू उस्मानपुर इलाके में ट्रेस कर लिया। जहां उसे भी गोली मार दी। लेकिन कंधे में गोली लगने से उसकी जान बच गई। इस हमले के बाद एक बदमाश को पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल भी मिली है। मृतक की शिनाख्त राशिद रजा के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में ईद से पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने बताया राशिद परिवार के साथ गली नंबर-17, ब्रह्मपुरी में रहता था।


उसके परिवार में पिता हसन रजा, दो भाई व अन्य सदस्य हैं। हसन रजा का एलपीजी सिलेंडर सप्लाई का काम है। बीती शाम राशिद (17) दोस्त निरकार हैदर के साथ बत्तख वाली गली, चौहान बांगर में किसी काम से आया था। तभी कुछ युवकों ने घेरकर राशिद व निरकार पर गोली चला दी। राशिद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि निरकार बचकर वहां से भाग निकला। इसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा कर न्यू उस्मानपुर इलाके में पहुंचने पर उसे टारगेट किया। पुलिस ने एक आरोपी को वहीं दबोच लिया था। इस घटना के बाद गैंगवार में कुख्यात गैंगस्टर नासिर के करीबी राशिद अली रजा और निरकार को गोली मारने के बाद बदमाशों ने उसके दूसरे करीबी हैदर (30) को टारगेट किया। भजनपुरा में उसकी दो दर्जन से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। नार्थ ईस्ट दिल्ली में कुछ दो हत्याएं व एक हत्या की कोशिश का मामला सामने आने के बाद से हडकंप मचा हुआ है।

दम तोड़ने के बाद भी गोलियां दागते रहे बदमाश

पुलिस ने बताया हैदर गली नंबर-13/2 सुभाष मोहल्ला, नॉर्थ घोंडा भजनपुरा में रहता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे व माता पिता हैं। हैदर मां बाप से अलग गली में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह नासिर का बेहद करीबी था। हैदर खुद को पत्रकार बताकर पूर्वी दिल्ली में अपना एक यू-ट्यूब न्यूज चैनल चला रहा था। बताया जाता है नासिर के इशारे पर उसके जबरन उगाही के धंधे को हैदर व अन्य लड़कों ने संभाला हुआ था। बीती रात करीब आठ बजे हैदर कुछ दोस्तों के साथ गली में एक चबूतरे पर बैठ फोन की लीड लगाकर गाने सुन रहा था। तभी वहां स्कूटी व बाइक से पांच युवक आए। उन्होंने हैदर के साथ बैठे युवकों को वहां से भाग जाने की हिदायत दी। दोस्तों के वहां से उठते ही हैदर पर ताबड़तोड़ करीब 30 गोलियां चला दी। उसकी मौत होने के बाद भी हमलावर गोली चलाते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल से 25 खोखे व 3 कारतूस पुलिस को मिले हैं। हैदर के मुंह पर 15-16 गोलियां मारी थी। पुलिस का कहना है राशिद की हत्या और निरकार पर जानलेवा हमला रंजिश का नतीजा है। राशिद की हत्या से हैदर का कोई लिंक नहीं है। राशिद की हत्या के मामले में पुलिस ने भरत (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथी सैफ की तलाश है। पुलिस अधिकारी दोनों ही हत्याओं को गैंगवार से नहीं जोड़कर देख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xgq0fC

Comments