दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, सप्ताहभर ऐसा ही रहने के आसार

रविवार जल्द सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। इसके कारण अधिकतम तापमान ने 6 और न्यूनतम तापमान ने 7 डिग्री की डुबकी लगाई। आने वाला सप्ताह भी ज्यादा गर्म नहीं रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहकर 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में बारिश 9.2 मिली मीटर दर्ज की गई। शाम 5:30 तक 9 घंटे की बारिश की बात की जाए तो यह 2.2 मिली मीटर रही।

सबसे ज्यादा बारिश लोधी रोड एरिया में 12.5 मिली मीटर दर्ज की गई। दिन के समय आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल भी चलता रहा। हवा की दिशा ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट रही। हवा की न्यूनतम स्पीड 10 और अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह की भविष्यवाणी करते हुए ज्यादा गर्मी नहीं होने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जोकि 3 जून को रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस 1 जून का रहने की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली एनसीआर में रविवार को हुई बारिश के बाद आसमान में इस तरह नजर आया इंद्रधनुष।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36McaVn

Comments