डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को पहनने के लिए दी जाने वाली पीपीई किट कोई छोटी तो किसी की चैन खराब

कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पहनने के लिए दी जाने वाली पीपीई किट कोई छोटी तो किसी की चैन खराब मिलती है। इस कारण ऐसे स्वास्थ्य कर्मी कोरोना के मरीजों का इलाज करने से खुद इंफेक्टिड होने का डर बना रहता है। मंगलवार को ऐसा ही एक मामला लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में सामने आया है। जहां अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी की पीपीई किट छोटी होने के कारण सिर तक नहीं पहुंच पा रही थी।

इससे स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की बॉडी को ले जाने में काफी असहज महसूस कर रहा था। एलएनजेपी अस्पताल में काम कर रहे एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उनकी डयूटी एंबुलेंस में लगी हुई है। वह कोविड के मरीजों को लाने ले जाने और कोविड की बॉडी को ले जाते है। पीडित कर्मचारी ने बताया उन्हें पीपीई किट तो मिलती है। लेकिन अकसर कोई छोटी रहती है तो किसी की चेन खराब निकलती है। ऐसे में कोरोना के मरीज को लाने ले जाने में काफी खतरा बना रहता है।

कर्मचारी का कहना है कि मंगलवार को मिली पीपीई किट उसके सिर तक नहीं पहुंच पा रही थी। उसने अधिकारियों से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो नीचे के अधिकारियों ने जाने नहीं दिया। इसके बाद मजबूरी में ही कोरोना की बॉडी एंबुलेंस मे ले जानी पडी। कर्मचारी का कहना है कि अधिकतर कर्मचारी नौकरी चली जाने के डर से कोई कुछ नहीं बोल पाते है। इस संबंध में जब लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के डायरेक्टर से पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी मैं मीटिंग में बीजी हूं। आप कल बात करना, अभी बात नहीं कर सकता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The PPE kit given to doctors, nursing staff and other health workers to wear


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zp5NLt

Comments