दिल्ली मेट्रो चलने को तैयार, केंद्र के आदेश का इंतजार- गहलोत

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने केंद्र सरकार से मेट्रो चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार मेट्रो चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को गहलोत ने कहा कि अब केंद्र सरकार को जल्द से जल्द मेट्रो सेवा भी शुरू कर देनी चाहिए। यदि केंद्र इजाज़त दे तो वह जल्द ही मेट्रो की सेवा को शुरू कर सकते हैं।

गहलोत ने बताया बसें प्रवासी श्रमिकों को रेलवे स्टेशन छोड़ने का काम कर रही है। इसके चलते लोगों को अभी दिक्कत हो रही है। गहलोत ने कहा कि यदि मेट्रो शुरू हो जाएगी तो लोगों की परेशानी भी कम हो जाएंगी। गहलोत ने कहा है कि लॉकडाउन के चौथे चरण में ढील के चलते सड़कों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ गई है। बसों और ऑटो में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की वजह से कम लोग ही बैठ पा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yARgf3

Comments