होटल मालिकों को विदेश से लौटे क्वारेंटाइन लोगों का लौटाना होगा 7 दिन का किराया
होटल मालिकों को विदेश से लौटे क्वारेंटाइन लोगों को 7दिन का किराया लौटाना होगा। होटलों में क्वारेंटाइन विदेश से लौटे लोगों के द्वारा होटल मालिकों द्वारा 7दिन का किराया नहीं लौटाने के आदेश को लेकर गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया है। मंगलवार को केन्द्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में आदेश दिया है कि इस बारे में दिशा निर्देश जारी करें।
गृह सचिव ने कहा है कि विदेश से लौटने के बाद होटलों में क्वारेंटाइन लोगों ने होटलों को 14 दिनों के लिए अग्रिम भुगतान किया था। अब वो सात दिन बाद घर जा सकते हैं इसलिए सभी राज्यों के मुख्य सचिव इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TJBMN4
Comments
Post a Comment