दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर हुआ सील, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
कोरोना के मामले में तेजी देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने फिर से दिल्ली बॉर्डर को सील करने के आदेश दिए हैं। हालांकि यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और कमर्शल गाड़ियों पर लागू नहीं होगा।
डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर को लॉकडाउन-2 की तरह ही सील किया जाएगा। इन क्षेत्रों से केवल वही लोग आ-जा सकेंगे जिनके पास प्रशासनिक पास होगा। इधर मंगलवार सुबह से बॉर्डर पर बैरीकेडिंग करके जांच शुरू की गई। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले और जाने वाले वाहनों को बॉर्डर पर रोका गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZDp7Pw
Comments
Post a Comment