सेक्टर-23 में बनेगा 66 केवी का गैस इंसुलेटेड पावर सबस्टेशन

सेक्टर-23 में हरियाणा पावर जेनरेशन कार्पोरेशन की खाली पड़ी जमीन पर 66 केवी का गैस इंसुलेटेड पावर सबस्टेशन बनेगा। इसके तैयार होने के बाद एनआईटी सहित कई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बिजली मिलने लगेगी। उन्हें बिजली कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसका निर्माण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम करेगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर होगा। इसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इस पर लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
यह पांचवां गैस इंसुलेटेड पावर सबस्टेशन होगा
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) की ओर से सेक्टर-18 में 200 केवी क्षमता वाला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-46 में भी एक गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाया गया। सेक्टर-21डी और सेक्टर-78 में प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कॉलोनी में फरीदाबाद का यह पांचवां गैस इंसुलेटेड पावर सबस्टेशन होगा। एचवीपीएनएल के अनुसार सेक्टर- 23 में हरियाणा पावर जेनरेशन कार्पोरेशन की खाली पड़ी जमीन के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी। इसे जमीन की उपयोगिता संबंधी अपनी रिपोर्ट देनी थी। कमेटी ने सुझाव दिया कि इस जमीन पर गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाया जा सकता है। इसके बनने से सेक्टर-23 के अलावा सेक्टर- 22, 24, 25, मुजेसर, एनआईटी एरिया, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलने लगेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TEptS7

Comments