सेल्समैन ने पत्नी की हत्या की, फिर परिवार के साथ गुमशुदगी दर्ज कराई

अपने वैवाहिक रिश्ते से परेशान होकर एक शख्स ने पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस थाने पहुंच पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करायी। हालांकि, केस की जांच आगे बढ़ने पर उसकी सार चालाकी धरी रह गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसी की निशानदेही पर नरेला इलाके में आईएफसी जंगल नाले से शव बरामद किया।

आरोपी की पहचान सुधीर (37) के तौर पर हुई। वह नेहरु नगर आनंद पर्वत इलाके का रहने वाला है। आरोपी चावड़ी बाजार में दिल्ली सेफ्टी हाउस में सेल्समैन के तौर पर नौकरी करता था। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक संजय भाटिया ने बताया आरोपी ने 23 मई को राज दस बजे आनंद पर्वत थाने पहुंच उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी। उस वक्त आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

पुलिस ने जांच के दौरान लापता महिला के मोबाइल की सीडीआर चैक की। उसके पति से भी मामले को लेकर बात की गई। उसकी भूमिका कुछ संदिग्ध नजर आई। बयान विरोधाभासी भासी थे। गहन पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार ली। जिसके बाद सोमवार को उसकी निशानदेही पर ही बॉडी को बरामद किया जा सका। मृत महिला की पहचान सुनीता (33) के तौर पर हुई। उसकी आरोपी से वर्ष 2009 में शादी हुई थी। इनके दो बच्चे हैं और वे संयुक्त परिवार में रहते है। आरोपी की छोटी छोटी बातों को लेकर पत्नी से कहासुनी हो जाया करती थी।

यह नौबत आए दिन की थी, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को मारने की ठान ली। वह योजना के तहत पत्नी को घटना वाली शाम सात से आठ बजे के बीच नरेला इलाके में कुछ सामान खरीदने के बहाने ले गया और वहां उसने मौका देख पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंच पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करायी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zqc9dz

Comments