दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 100 से नीचे पहुंचा एयर क्वालिटी इंडैक्स

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीन दिन से पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा के बीच दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री तक नीचे चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 31.4 डिग्री, सोमवार को 5 डिग्री नीचे 33.8 डिग्री और मंगलवार को भी 5 डिग्री नीचे 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के बाकी केंद्रों पर भी अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में लगातार इतनी बड़ी गिरावट बहुत कम वर्षों में देखने को मिलता है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री नीचे 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 53-88 फीसदी के बीच रही।

दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडैक्स 100 से नीचे दर्ज किया गया। तो वहीं गुड़गांव और फरीदाबाद में एक्यूआई 100 से ऊपर रहा और मॉडरेट श्रेणी में प्रदूषण का स्तर दर्ज किया गया। नोएडा में एक्यूआई 74, ग्रेटर नोएडा में 75, गाजियाबाद में 83 और दिल्ली में एक्यूआई 100 रहा। वहीं गुड़गांव में 138 और फरीदाबाद मं 178 एक्यूआई दर्ज हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air quality index below 100 in Delhi, Noida, Greater Noida and Ghaziabad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f2eCe4

Comments