एटीएम पर लूट करते युवक को पकड़ा, पूछताछ में खुलासा- जेसीबी चालक की हत्या में शामिल था

एटीएम मशीन से रुपए निकालते समय नकदी व एटीएम कार्ड लूटने के एक आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने पांच साल पहले जेसीबी मशीन चालक की हत्या की थी, अभी जमानत पर आया हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 15 एटीएम कार्ड व एक क्लोन मशीन भी बरामद की है। कैंप थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।
डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कादयान ने बताया कि घोड़ी गांव निवासी सतबीर अपने साथी मोहना गांव निवासी राजेश के साथ 24 अप्रैल को किठवाड़ी मोड़ पर एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन से रुपए निकालने गए थे। राजेश जब रुपए निकाल रहा था तो वहां पर मौजूद दो युवकों में से एक युवक जबरन उनकी मदद के लिए पास आ गया। राजेश ने जब मना किया तो उक्त युवक उससे (राजेश से) दो हजार रुपए निकालने के बाद एटीएम कार्ड को बदलने लगा। विरोध करने पर उक्त दोनों युवकों ने राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित राजेश ने लोगों की मदद से एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पता सोफ्ता गांव निवासी नाजीम बताया यह फिलहाल जवाहर नगर कैंप में किराए से रहता है। जबकि फरार हुए आरोपी की पहचान घाघोट गांव निवासी समीर उर्फ मुस्तकीम के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उनकी जेसीबी मशीन पर मुबारिक निवासी गांव सैशन (राजस्थान) चालक था। वर्ष 2016 में मशीन चोरी करने के शक में मुबारिक की हत्या कर दी थी। जिस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मृतक चालक मुबारिक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। हत्या के मामले में वह जेल में बंद था। अगस्त-2019 में जमानत पर आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पलवल. मामले की जानकारी देते डीएसपी सुनिल कादियान व पुलिस गिरफ्त में खड़ा आरोपी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S4PBoH

Comments