कोटा से लाए गए 70 छात्रों व 10 परिजनों को किया आइसोलेट
राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना पेशेंट व बढ़ते पैनिक को देखते हुए कोटा में फंसे हरियाणा के 70 स्टूडेंट्स को आखिरकार गुड़गांव लाया गया है। इन स्टूडेंट्स को शनिवार रात को ही एससीईआरटी में आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डा. जेएस पूनिया ने बताया कि इन सभी स्टूडेंट्स का कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जा रहा है, जिनकी सेम्पल कलेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। ये सभी स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग व अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे थे। सीएमओ डा. जेएस पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में इन सभी स्टूडेंट्स को एससीईआरटी कैम्पस में रखा गया है। पिछले कई दिनों से इन स्टूडेंट्स को लाने की कवायद चल रही थी। इससे पहले उत्तरप्रदेश सरकार भी स्टूडेंट्स को लाने की मांग कर रही थी।
सभी स्टूडेंट्स को लाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें भेजी गई थी। जांच के बाद जिन स्टूडेंट्स को नेगेटिव पाया गया उन्हें भी होम क्वारेन्टाइन के लिए भेजा जाएगा। जबकि पॉजिटिव मिलने पर स्टूडेंट्स का इलाज कराया जाएगा। राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी के लिए देश भर से हर साल हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचते हैं। यूपी हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों के भी कई हजार छात्र वहां तैयारी कर रहे हैं। लेकिन कोरोना संकट के बाद लॉकडाउन में वे सभी वहां फंसे हुए थे। कोटा राजस्थान से रोडवेज की तीन बसों में कुल 70 स्टूडेंट्स व 10 पेरैंट्स को लाया गया है। इन सभी 80 लोगों को एससीईआरटी में रखा गया है। सुबह 3.30 बजे पहुंची इन बसों से उतरने के बाद जिला प्रशासन की देखरेख में इन्हें जलपान कराया गया। इसके बाद इन्हें सुबह व शाम का खाना भी जिला प्रशासन की ओर से ही मुहैया करवाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yFIkF4
Comments
Post a Comment