भगवान परशुराम के विचारों व आदर्शों ने समाज को नई दिशा दी : कौशिक
सेक्टर-9 में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक आनंद कौशिक, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक आदि ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कोरोना महामारी के चलते इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। पूर्व विधायक ने कहा की भगवान परशुराम विष्णु के अवतार थे। उनके विचारों और आदर्शों ने समाज को एक नई दिशा दिखाई। पौराणिक कथाओं के अनुसार उनका जन्म वैशाख शुक्ल की तृतीया के अवसर पर हुआ था।
वे महर्षि जमदग्नि के पुत्र थे। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर माता-पिता का आदर करना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, डॉ. सौरभ शर्मा, एडवोकेट विनोद कौशिक, अश्वनी कौशिक, गौरव वशिष्ठ, सचिन शर्मा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eW1mr4
Comments
Post a Comment