सिद्धदाता आश्रम का 5 दिवसीय ब्रह्मोत्सव शुरू, इस बार भक्त इसमें नहीं हो सकेंगे शामिल
श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम का तेरहवां ब्रह्मोत्सव रविवार से शुरू हो गया। 13 वर्षों में यह पहली बार होगा कि इस पांच दिवसीय उत्सव में भक्तों को शामिल होने की इजाजत नहीं है। आश्रम ट्रस्ट के अनुसार अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में इस उत्सव को साधारण रूप में मनाया जाएगा। इसमें मंदिर के ही याचक पूजा अर्चना करेंगे।
पहले दिन रविवार को सविधि पूजन प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम पांच दिन चलेगा। इसमें 29 अप्रैल को रामानुजाचार्य जयंती और 30 अप्रैल को भगवान का महाभिषेक होगा। हालांकि इन सभी कार्यक्रमों में आम भक्तों को शामिल होने की इजाजत नहीं है। श्री सिद्धदाता आश्रम ने भक्तों की इच्छा को देखते हुए इन सभी कार्यक्रमों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की तैयारी की है। आश्रम के फेसबुक पेज श्री सिद्धदाता आश्रम पर कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग में भक्त शामिल हो सकते हैं और अपने विचार कमेंट के रूप में प्रस्तुत कर सकेंगे। पहले दिन हजारों भक्तों ने ब्रह्मोत्सव में लाइव भागीदारी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VY6l25
Comments
Post a Comment