नॉन कोविड अस्पतालों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण

दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यह स्वास्थ्यकर्मियों में भी तेजी से फैल रहा है। नॉन कोविड अस्पतालों में कोरोना संक्रमण फैलने की वजह विशेषज्ञों ने स्वास्थ्यकर्मियों का सावधानी न बरतना बताया है। इसके अलावा प्रशासन की खामियों के बारे में भी विशेषज्ञ कहते हैं। राजधानी में कोरोना वायरस के इलाज के लिए दिल्ली सरकार ने अपने पांच अस्पताल तय किए हैं। इन्हीं अस्पतालों में कोरोना का पूरा इलाज हो रहा है। इसके अलावा सरकार के कुछ अन्य अस्पतालों में जांच भी की जा रही है लेकिन ये कोरोना के इलाज के लिए नहीं है। मगर नॉन कोविड अस्पतालों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है।

कोविड अस्पतालों में तो स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से ध्यान रखते हैं और सावधानी बरतते हैं। उन्हें पता है कि यहां थोड़ा भी ध्यान न देना भारी पड़ सकता है। मगर नॉन कोविड अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मी सावधानी बरतने में सख्ती नहीं बरतते इसलिए संक्रमण फैल रहा है।-डॉ. विकास डोगरा, प्रमुख (श्वांस रोग), राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
कई नॉन कोविड अस्पतालों में कोरोना संदिग्धों को सैंपल लेने के लिए अस्पताल के काफी अंदर तक जाना पड़ता है। जिससे वह अस्पताल में अंदर तक आते-जाते हैं जो संक्रमण की वजह बन सकते हैं।-जगदीश कुलहरी, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ दिल्ली गर्वमेंट नर्सेस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bFshFD

Comments