लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले लोगों को पार्क में बिठाकर कोरोना के गाने सुनाती है पुलिस, कुछ देर बाद छोड़ देती है
बेवजह सड़क पर निकलने वाले लोगों से पुलिस अब दूसरे ढंग से ही निपट रही है। लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले लोगों को एक पार्क में बिठाकर उन्हें कोरोना बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर चल रहे गाने सुनाए जाते हैं और उन्हें बताया जाता है कि इस बीमारी से बचने एक मात्र तरीका खुद को घर में कैद करके बैठना ही है। कुछ घंटे हिरासत में रख बाद में उन्हें छोड़ दिया जाता है। पुलिस का असल मकसद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आना नहीं बल्कि उन्हें काेरोना के प्रति जागरुक करना है। पुलिस का दावा है जो लोग पकड़े गए और उन्हें अपनी गलती का अहसास हो जाने पर वे फिर बेवजह घर से बाहर नहीं निकलते।
डीटीसी की बस में बिठाकर लोगों को पार्क में लाती है पुलिस
लॉकडाउन पार्ट टू में कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ यह मुहिम मधु विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने छेड़ी है। प्रशासन की ओर से पुलिस को एक डीटीसी बस मिली हुई है, सुबह दोपहर शाम बस पुलिसकर्मी बस के साथ राउंड पर निकलते हैं, जो लोग सड़क पर बिना किसी वजह से घूमते हुए नजर आते हैं, उन्हें बस में बिठाया जाता है। हर सीट पर केवल एक आदमी को बैठने दिया जाता है। बस में भी कोरोना को लेकर गाने बजाए जाते हैं।
लाॅकडाउन तोड़ने वाले लोगों को मधु विहार थाने के एक पार्क में लाकर बिठाया जाता है। इनमें मास्क नहीं पहनने वाले लोग भी शामिल होते हैं। इधर पार्क में म्यूजिक सिस्टम के जरिए उन्हें कोरोना को लेकर बनाए गए गाने सुनाए जाते हैं। दो घंटे बाद इस पार्क में जागरुक कर छोड़ दिया जाता है। कुछ लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना करने के तहत मुकदमे भी दर्ज किए जाते हैं।
जानिए: पकड़े जाने पर ऐसे होते हैं लोगों के बहाने
राजकुमार ने कहा कि वह घर की बालकनी से खड़ा होकर डॉक्टर से बात कर रहा था। नेटवर्क में आई दिक्कत के कारण उसे घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कमर में फोड़ा है, पुलिस के सामने भी अपनी गलती मान ली है। वहीं मनोज ने बताया कि बिना मास्क लगाए मैं पत्नी की दवाई लेने के लिए कैमिस्ट की दुकान पर जा रहा था। जिस कारण पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जल्दबाजी की वजह से वह मास्क लगाना भूल गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/358z2gJ
Comments
Post a Comment