कागज के गोदाम में लगी भीषण आग, दर्जनभर गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सेक्टर-58 स्थित एक कागज के वेयरहाउस में शनिवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। हालांकि इस घटना में किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए पलवल और गुड़गांव से भी दो-दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं। जानकारी के अनुसार सेक्टर 58 स्थित एक कागज के गोदाम में शनिवार शाम करीब सवा चार बजे आग लग गई। गोदाम पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। अग्निशमन अधिकारी आरएस दहिया के अनुसार सूचना मिलने पर बल्लभगढ़, एनआईटी और सेक्टर 16 से आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग की विकरालता को देखते हुए पलवल और गुड़गांव से भी दो-दो गाड़ियां बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया गोदाम कागज से भरा होने के कारण आग बुझाने में थोड़ी परेशानी भी हो रही थी। उन्होंने कहा कंपनी का फायर सिस्टम भी काम कर रहा था फिर भी आग काबू होने का नाम नहीं ले रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VTS1Yi
Comments
Post a Comment