प्रतिदिन 2000 लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रही सेवा रसोई

सेंट्रल भाजपा की सेवा रसोई के संयोजक और सांसद विनय सहस्रबुद्धे के निर्देशन में सहसंयोजक वीरेन्द्र सचदेवा पूर्वी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान भोजन से लेकर अन्य सामान गरीबों व जरूरतमंदो को वितरित कर रहे हैं। सचदेवा ने बताया, हमारे कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के सहयोग से जरूरतमंदों का पता लगाकर उन तक भोजन पंहुचाते हैं। रोज करीब 2000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि खाना बनाने के दौरान स्वच्छता का पालन होता है और पौष्टिकता का ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम, केंद्रीय भाजपा कार्यालय के प्रभारी महेन्द्र पांडे, विधायक जितेन्द्र महाजन से लेकर आम आदमी पार्टी के एक कद्दावर नेता भी रसोई का अवलोकन करने आ चुके हैं। दूसरी ओर दिल्ली कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य प्रियंका चौधरी अपनी एनजीओ के मदद से रोज 500 लोगों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि 45 साल से ऊपर और 5-20 साल तक के बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी की टेबलेट भोजन के साथ देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seva Kitchen providing food to 2000 people every day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bRpHwp

Comments